छत्तीसगढ़

CG : अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

रेत उत्खनन में लगी चौन माउंटेड मशीन सील, अवैध ईंट परिवहन करते ट्रक जब्त

रायपुर , प्रदेश में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत पचावल स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान शिकायतों के आधार पर की गई जांच में एक चौन माउंटेड मशीन को अवैध रूप से रेत उत्खनन कार्य में संलिप्त पाया गया, जिस पर पांगन नदी के किनारे ही मशीन को सील कर दिया गया। विभाग ने यह कार्रवाई उत्खनन पट्टा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर की।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट परिवहन करते एक ट्रक वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।


खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा प्रदेशभर में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

25 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

29 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

33 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

44 minutes ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

51 minutes ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

57 minutes ago