छत्तीसगढ़

CG : अवैध निर्माण को लेकर विष्णुदेव सरकार ने लिए बड़े फैसले,

रायपुर। प्रदेश में अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए एक बार फिर मौका मिलेगा. लेकिन इसके लिए आपके पास 25 प्रतिशत पार्किंग की जगह होना अनिवार्य है. पिछले बार उन सभी अवैध निर्माण को वैध किया गया था, जिनके पास एक कार की भी पार्किंग नहीं थी. भाजपा सरकार नियमितीकरण कराने के मामले में एक बड़ा संशोधन किया जा रहा है. इस बार उन लोगों के अवैध निर्माण को वैध किया जाएगा, जिनके पास कुल निर्माण का 25 फीसदी जगह पार्किंग के लिए खाली हो या जिसे खाली कराया जा सकता हो.

अफसरों का कहना है कि पिछली सरकार ने जीरो पार्किंग पर भी अवैध निर्माण को वैध कर दिया था. दावा किया गया था कि जुर्माने की रकम से पार्किंग की जगह बनाई जाएगी, लेकिन पांच साल में किसी भी जिले में एक इंच जमीन भी पार्किंग के लिए नहीं खरीदी गई. इस वजह से इस बार जीरो पार्किंग के बजाय 25 प्रतिशत पार्किंग की जगह अनिवार्य करने का फैसला लिया जा रहा है.

पिछली कांग्रेस सरकार ने जब अवैध निर्माण को वैध करने का मौका दिया था, तब रायपुर में ही 18 हजार से ज्यादा लोगों ने अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए आवेदन दिया था. वहीं राज्य के सभी जिलों में औसतन पांच हजार लोगों ने अवैध निर्माण को वैध करने आवेदन दिया था.

इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने एक समाचार पत्र से चर्चा में नियमितीकरण की नई पालिसी पर हामी भरते हुए कहा कि नई पॉलिसी को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही जरूरी संशोधन कर अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए लोगों को मौका दिया जाएगा. इस बार पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

35 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

35 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

43 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

45 minutes ago
CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…

48 minutes ago