आरंग. नगर में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आरंग राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरंग-नयापारा मार्ग पर ओड़का के पास लगभग 6 एकड़ में किए गए अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की.
आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला ने बताया कि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई. लगभग 06 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते हुए रोड और पोल लगाया गया था, जिसे बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया. इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल भी मौजूद रहे. अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण नहीं होगी बर्दाश्त : तहसीलदार तहसीलदार सीता शुक्ला ने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा, आरंग क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्रवाई में अभी और तेजी आएगी. जहां भी शिकायत प्राप्त हो रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है. पटवारियों द्वारा भी अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर नजर रखी जा रही है और रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी.
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…