छत्तीसगढ़

CG : अवैध रूप से शराब लाकर शहर में संगठित तरीके से बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार …

दुर्ग । पद्मनाभपुर पुलिस ने दूसरे राज्यों से अवैध रूप से शराब लाकर शहर में संगठित तरीके से बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बिना होलोग्राम लगी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 78 हजार 200 रुपए की सामग्री जब्त की गई है। मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, 4 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी से शराब लेकर बिक्री के लिए बोरसीभाठा रेलवे फाटक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवकों को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम ग्राम धनोरा निवासी संतोष गिरी (47) और सेक्टर-5 भिलाई नगर राज नायक (19) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी राज नायक के कब्जे से स्कूटी में रखी प्लास्टिक बोरी से 10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (7.50 बल्क लीटर, कीमत 8,400 रुपए), एक सिल्वर रंग की एक्टिवा (कीमत 40,000 रुपए) और एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 15,000 रुपए) बरामद किया गया। वहीं, आरोपी संतोष गिरी के पास से खाकी रंग के कार्टन में भरे 48 पौवा रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की (8.64 बल्क लीटर, कीमत 4,800 रुपए) और सैमसंग कंपनी का मोबाइल (कीमत 10,000 रुपए) जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से अवैध रूप से शराब लाकर दुर्ग–भिलाई शहर में बेचते थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

7 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

11 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

15 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

20 minutes ago
CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

32 minutes ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री देवेश  कुमार ध्रुव द्वारा…

35 minutes ago