सक्ती. छत्तीसगढ़ में “सुशासन त्योहार” की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया है. आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बुधवार तड़के रेत तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

सुबह 5 बजे खनिज विभाग के अधिकारियों को लेकर अनुभव तिवारी ने बम्हनीडीह क्षेत्र की हसदेव नदी में दबिश दी, जहां अवैध रेत उत्खनन जोरों पर चल रहा था. इस कार्रवाई में चार ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त कर सारागांव थाने के सुपुर्द कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, हसदेव नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों में अवैध रेत निकाली जा रही थी, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा था. सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि कई स्थानों पर रेत का अवैध भंडारण भी किया गया है.
गौरतलब है कि इस कारोबार में शामिल कुछ लोग राजनीतिक दल और संगठनों से जुड़े होने का दावा कर दबाव बनाकर अवैध रेत खनन कर रहे थे. लेकिन अचानक हुई कार्रवाई ने रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया. दर्जनों ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे खनिज विभाग की तैयारियों पर सवाल भी उठे हैं.
सांसद कमलेश जांगड़े ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके निर्देश पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…
मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…