छत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब पर आबकारी विभाग बीजापुर की कार्यवाही 97.67 बल्क लीटर मदिरा जप्त

बीजापुर । कलेक्टर  संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी  आशीष कोसम के मार्गदर्शन में 17 जनवरी 2025 को जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व मे आबकारी टीम बीजापुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा से 500 मीटर की दुरी पर साप्ताहिक बाजार के मध्य तिरुपति जंघम नाम के व्यक्ति द्वारा किराना दुकान के माध्यम से अवैध मदिरा का विक्रय किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची परन्तु आरोपी अवैध शराब को अपने घर के एक कमरे मे छुपा कर फरार हो चूका था। स्थानीय पुलिस की मदद से तथा गांव के सरपंच एवं अन्य गवाहों के उपस्थिति मे कमरे का दरवाजा तोड़ा गया जहाँ से बड़ी मात्रा मे नॉन ड्यूटी पेड एवं ड्यूटी पेड अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।

कार्यवाही के दौरान नॉन ड्यूटी पेड (मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना विक्रय हेतु कुल 66.17 बल्क लीटर 273 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, 84 नग मैकडॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की, 7 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की प्रति नग 180 उस 1 नग किंग फिशर बियर 650 उस  ड्यूटी पेड कुल 31.50 बल्क लीटर 3 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्क, 11 नग ब ब्लैक, 16 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की, 8 नग वाइट एंड ब्लू व्हिस्की, 4 नग आफ्टर डार्क व्हिस्की प्रति नग 750 ⁠लीटर प्राप्त किया गया।

         कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीराम कावरे, आरक्षक शिवनारायण सेठिया, भरत वट्टी, नगर सैनिक मनोज एक्का तथा थाना बासागुड़ा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…

30 minutes ago
इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…

30 minutes ago
“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

45 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

55 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

60 minutes ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

1 hour ago