रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट में पालक सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने की शिकायत है। वेज फूड में मांस निकलने की 10 दिन के भीतर ये दूसरी घटना है। शुक्रवार दोपहर अशोका बिरियानी के मोहबा बाजार स्थित ब्रांच में दो युवकों ने लंच में वेज फूड ऑर्डर किया था। उनका कहना है कि, इसकी शिकायत की गई तो युवकों की प्लेट हटा दी गई। अशोका बिरियानी के ब्रांच मैनेजर ने इन आरोपों को नकार दिया है। साथ ही दावा किया कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है।
दरअसल, दुर्ग के रहने वाले टिकेंद्र कुमार और केसरीनंदन साहू ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब वो एम्स अस्पताल आए हुए थे। इस दौरान भूख लगी तो वह खाना खाने महोबाबाजार ओवर ब्रिज के नीचे स्थित अशोका बिरियानी के ब्रांच में पहुंचे। जहां उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी ऑर्डर की। खाना खाने के दौरान थाली में पालक की सब्जी के बीच उन्हें मांस का टुकड़ा दिखा।
इस मामले में युवकों ने नाराजगी जताई तो प्रबंधन ने उन्हें माफी मांगने का आश्वासन दिया। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उनसे माफी नहीं मांगी। न तो खाने का बिल दिया। इस मामले को लेकर महोबा-बाजार ब्रांच मैनेजर साजू कुरियन ने मीडिया को बताया कि कस्टमर ने मटर पालक की सब्जी मंगवाई थी। उसे स्टॉफ ने खुद परोसा था। जो मांस का टुकड़ा निकला है वो हमारे किचन से नहीं आया है। हम CCTV भी चेक करेंगे। हालांकि दुर्ग में हुई इसी तरह की घटना को लेकर प्रबंधन ने माफी मांगी थी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…