ग्वालियर में भजन कलाकार ने पत्नी से प्रताड़ित होकर फांसी लगा ली

ग्वालियर

ग्वालियर में भजन कलाकार धर्मेंद्र झा ने फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। इसमें कहा, पत्नी ने दोस्त छुड़ा दिए और काम-धंधा छुड़ा दिया। मां जैसी भाभी पर आरोप लगाए। मैंने जितनी प्रताड़ना झेली है, कोई नहीं झेल सकता।

बता दें कि धर्मेंद्र झा शहर के जनकगंज इलाके में ढोलीबुआ का पुल के रहने वाले थे। पत्नी नेहा कमरे में पहुंची तो शव पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता लगा कि आत्महत्या से पहले सुबह 6:23 बजे धर्मेंद्र ने वीडियो अपने भाई के मोबाइल पर भेजा था। उन्होंने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी, ये उनकी दूसरी शादी थी।

वीडियो में उन्होंने कहा है कि मेरे दोस्तों को गालियां दीं। मेरे पिता की उम्र 85 साल है। अस्थमा के पेशेंट पिता की सेवा नहीं की, फिर भी कभी इसने (दूसरी पत्नी) उनकी सेवा करने की कोशिश नहीं की। जब मेरी बदनामी हो गई, मेरा सब कुछ छिन गया। दोबारा से रेप्यूटेशन बनाई है मैंने…।

भारत के कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती हैं। मैं एक बात पूछता हूं कि सिर्फ आदमी ही दोषी है हर बार? अगर अंधा कानून नहीं है, थोड़ी सी भी आंख खुली है तो मैं एक गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें। कानून में थोड़ा सा बदलाव लाएं, ताकि जिन मर्दों का औरतों ने जीवन नर्क बना रखा है, वे गुहार लगा सकें। दोनों औरतों के कारण मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी सारी चीजों पर अधिकार सिर्फ मेरे घरवालों का होगा। सभी को राधेश्याम…।

टीआई जनकगंज विपेन्द्र सिंह का कहना है, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया गया है। मृतक ने सुसाइड से पहले अपने भाई को कुछ वीडियो बनाकर भेजे थे। पुलिस उनकी जांच पड़ताल कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

33 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

35 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

43 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

48 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…

48 minutes ago
मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

भोपाल  राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

53 minutes ago