CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा …

महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना कार्यालय द्वारा रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि विभाग का यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, त्रुटिहीन एवं त्वरित बनाने हेतु लिया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा, जहां Candidate Login विकल्प का चयन कर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।

इसके पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर पद के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक कर जिला, क्षेत्र (शहरी/ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं पद का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरकर निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

सभी जानकारियां सही प्रकार से भरने के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। यदि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति, जैसे पात्रता या अंक गणना से जुड़ी समस्या हो, तो अभ्यर्थी दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

kgnews

Recent Posts

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

14 minutes ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

20 minutes ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

1 hour ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

1 hour ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

1 hour ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

1 hour ago