CG : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित

0 से 5 वर्ष के 80 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, 29 कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों को दवा वितरण

महासमुंद , नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद में आज मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर कुपोषण की पहचान करना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में शहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 0 से 5 वर्ष के कुल 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। जांच के दौरान कुल 29 बच्चे कुपोषित एवं अति कुपोषित पाए गए, जिन्हें तत्काल आवश्यक दवाइयां एवं पोषण संबंधी उपचार उपलब्ध कराया गया।

डॉक्टरों ने दी पोषण और देखभाल संबंधी सलाह

शिविर में मौजूद डॉक्टरों की टीम द्वारा पालकों को बच्चों के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित वजन एवं ऊंचाई माप, स्वच्छता, दस्त-उल्टी जैसी स्थिति में तुरंत उपचार, तथा आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम एवं विटामिन की नियमितता को लेकर आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप एवं आवश्यकता पड़ने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती की जानकारी भी दी गई।

पालकों को किया गया जागरूक

शिविर के दौरान पालकों को समझाइश दी गई कि बच्चों के भोजन में दाल, हरी सब्जियां, दूध, अंडा, फल, मौसमी खाद्य पदार्थ शामिल करें। बच्चों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा दिलाने, साफ पानी पिलाने और भोजन से पहले हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।शिविर में डॉ. आकृति पटेल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर सहित पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

ज्ञात है कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता है। योजना के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, पोषण स्तर का मूल्यांकन, आवश्यक दवा वितरण, परामर्श तथा गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…

8 minutes ago
राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…

11 minutes ago
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…

19 minutes ago
CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…

21 minutes ago
राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

22 minutes ago