बलौदाबाजार। आकाशीय बिजली गिरने से बलौदा बाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास खड़े एक युवक की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलौदाबाजार में ग्राम पहंदा में बारिश शुरू हो गई।
इस दौरान पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 8 अन्य रुके हुए थे। बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुए दीपक सोनी का हालचाल जानने कलेक्टर दीपक सोनी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा और बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया।सीएमएचओ डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि भर्ती 8 लोगों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…