गरियाबंद। जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चों के मध्यान्ह भोजन करने के बाद बीमार पड़ने की घटना को 24 घंटे नहीं बीते कि अब जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पोहा खाकर बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आ गई. बीमार पड़े बच्चों में से एक का अब भी देवभोग के अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच दहशतजदा पालकों ने अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजना बंद कर दिया है. फूड पॉयजनिंग का मामला सुपेबेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में 25 से भी ज्यादा बच्चों का नाम दर्ज है, लेकिन आते केवल 3 थे. 3 सितंबर को भी आए तीनों बच्चों को सुबह 10 बजे सहायिका ने पोहा खिलाया. 11 बजते तक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगा. बच्चों की हालत देख बच्चों को सुपेबेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को ओडिसा के धर्मगढ़ स्थित अस्पताल ले गए. केंद्र आना बच्चों का आना हुआ बंद ग्रामीण त्रिलोचन सोनवानी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. निगरानी करने वाला कोई नहीं है. केंद्र 3 में महीनों से ज्यादातर बच्चे नहीं आ रहे हैं, लेकिन सभी का भोजन खर्च दिखाया जा रहा है. बावजूद इसके गिनती के तीन-चार बच्चों को भी संभाल नहीं पा रहे. 3 सितंबर की घटना के बाद से अब केंद्र में एक भी बच्चा नहीं जा रहा है. मामले में प्रभारी परियोजना अधिकारी दीपा शाह ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे.
रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…
भोपाल "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज अपने रायगढ़…
रतलाम दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सराफा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित लोकार्पण व भूमि-पूजन कार्यक्रम…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर…