रायपुर। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में मौसम में लगातार बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। रायपुर समेत की अन्य इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश भी रही है। एक तरफ जहां अचानक हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही थीए वहीं अब आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है।
अगले 9 दिनों तक दिन के समय सूर्य की तपिश बहुत ज्यादा रहेगी। नौतपा की शुरुआत के साथ मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर भी दी है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है किए आज शाम को तेज अंधड़ के साथ बारिश होगा। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के साथ कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इतना ही नहीं अहाँक हो रही बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, बलौदाबाजार समेत बस्तर संभाग के जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। बता दें कि, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…