CG : आकाशीय बिजली गिरी युवक-युवती पर, दोनों की मौत...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा । जिले के अमरकंटक में आकाशीय बिजली ने दो युवक युवतियों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 बराती क्षेत्र में शाम लगभग तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक-युवती की मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस जाने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम वार्ड क्रमांक 2 बराती में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर तीनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 18 वर्षीय हर्ष टांडिया एवं 17 वर्षीय आरती वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं 17 वर्षीय राधा भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल राधा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौपता के बीच बारिश और बदली ने लोगों को राहत दी है.…
भोपाल. मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय…
राजनांदगांव छुरिया । पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति…
महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…
बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…
जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…