छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : घुमका के विकास का श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस, सच्चाई जनता के सामने है – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

चायत घुमका में आयोजित भाजपा की विशाल चुनावी जनसभा में इस बात का सबूत रही की घुमका की जनता भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा एवं पंद्रह पार्षदों को विजयी बनाने का मन बना चुकी है छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए नेताओं ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का समर्थन मांगा। 

 विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि घुमका को नगर पंचायत का दर्जा कांग्रेस सरकार ने दिया, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने मंच से राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना की तिथि का उल्लेख करते हुए कहा कि घुमका को नगर पंचायत का दर्जा भाजपा शासनकाल में 4 नवंबर 2024 को प्रदान किया गया था। साव ने कहा कि नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया उनके हस्ताक्षर से पूर्ण हुई थी तथा यह निर्णय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विशेष आग्रह और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहयोग से भाजपा सरकार के कार्यकाल में लिया गया था ,उन्होंने भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को झूठी वाहवाही लेने के बजाय जनता को तथ्य बताने चाहिए। भाजपा ने हमेशा विकास कार्यों को राजनीति से ऊपर रखकर जनता के हित में निर्णय लिए हैं। घुमका को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने से लेकर क्षेत्र के विकास कार्यों तक भाजपा की भूमिका स्पष्ट और प्रमाणित है। पिछले एक वर्षो मे भाजपा ने घूमका के विकाश के लिए आठ करोड़ पच्चीस लाख तिरानबे हजार रुपये प्रदान किये है जो की प्रमाणिक तथ्य है ।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से घुमका में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और जनसुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य होंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि वह अपनी घोषणाओं को पूरा करने का “प्रयास” करेगी, जबकि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। यही भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली का सबसे बड़ा अंतर है।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि भाजपा की पहचान विकास, पारदर्शिता और जनसेवा है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

सभा में उपस्थित जनसमूह का उत्साह और समर्थन यह दर्शा रहा था कि घुमका की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त होगा और घुमका विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से ललित चंद्राकर , कोमल सिंह राजपूत,जितेंद्र वर्मा,रामजी भारती,विनोद खांडेकर,जितेंद्र साहू,अंजू त्रिपाठी,किरण वैष्णव, पुष्पा गायकवाड़,कोमल जंधेल,सौरभ कोठारी, डिगेश साहू,नरेंद्र साहू,किरण साहू, लुणकरण सहित देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

21 minutes ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

1 hour ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago