CG : आज के जमाने का असली गुरू जी

बिलासपुर, बिलासपुर से 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खजुरी निवासी करमू सिंह रतन प्राथमिक पाठशाला खजरी से वर्ष 2014 में प्रधानपाठक के पद से रिटायर हुए. इसके बाद से वे शासकीय प्राथमिक शाला सकेती और खजुरी में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. रतन गुरूजी ने बताया कि उनका उद्देश्य नींव का पत्थर बनना है. गुरुजी करमू सिंह रतन के मुताबिक बालकों की समस्याओं को दूर करना ही प्राथमिकता है. आए दिन यह बात सामने आती है कि कक्षा 5वीं व 8 वीं के बच्चे पहली इसे और दूसरी की पुस्तक नहीं पढ़ सकते हैं. चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए वे रिटायर होने के बाद ग्राम सकेती और खजरी में 3 वर्ष से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं.

बालिका शिक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2013 में करमू सिंह रतन को प्रदेश के तात्कालिन राज्यपाल शेखर दत्त सम्मानित कर चुके हैं. इसके अलावा प्रदेश की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके उन्हें शिक्षकीय कार्य के लिए सम्मानित कर चुकी हैं. रतन गुरुजी ने बताया कि कक्षा पहली के बच्चों की नींव मजबूत हो और 9 माह में बच्चों को पढ़ना और लिखना आ जाए, इसके साथ ही उनके बस्ते का बोझ भी कम हो, इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होता है. इसके साथ ही वह कबाड़ से जुगाड़ कर नवाचार पद्धति से शिक्षा को सरल बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

kgnews

Recent Posts

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

28 minutes ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

33 minutes ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

43 minutes ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

58 minutes ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

1 hour ago
लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र भाव सिंह…

1 hour ago