बिलासपुर। बिलासपुर के पांच वार्डों शनिचरी पड़ाव, गोंड़पारा, सुभाष नगर, डबरी पारा और तेलीपारा रोड के करीब 5 हजार घरों में रविवार की शाम पानी सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम ने सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सुबह की सप्लाई के वक्त वह पर्याप्त पानी स्टोर कर लें, ताकि शाम को परेशानी न हो। पानी नहीं मिलने से करीब 20 हजार लोग प्रभावित होंगे।
बता दें कि जिले में डायरिया के प्रकोप के बाद नगर निगम ने पानी टंकियों की सफाई हाल ही में शुरू कराई है, जबकि नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से बारिश पूर्व की तैयारियों में पानी टंकियों की सफाई और जलजनित रोगों से बचाव के उपाय करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
नगर निगम के नल जल विभाग के मुताबिक शनिचरी पानी टंकी की सफाई रविवार को सुबह की सप्लाई के बाद की जाएगी, अत: शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। ये अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। जाहिर है कि शनिचरी टंकी से सप्लाई वाले क्षेत्रों शनिचरी पड़ाव, गोंड़पारा,सुभाष नगर,डबरीपारा और तेलीपारा रोड के घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। बता दें कि बिलासपुर शहर में 50 टंकियों से पानी सप्लाई की जा रही है, जिसमें निगम ने 26 टंकियों की सफाई कराने का निर्णय लिया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…
मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…
मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…
मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…
मुंगेली : समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र)…