छत्तीसगढ़

CG : आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 5 मई तक

अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि सरगुजा जिले के सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 5 मई तक किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में प्रवेश हेतु लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एक छात्र एक स्कूल के लिए ही आवेदन कर सकता है। निर्धारित रिक्त सीटों में से आधी सीट लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, आवेदन सीधे स्कूल में जाकर ऑफलाइन माध्यम से या स्वामी आत्मानंद स्कूल के पोर्टल पर ऑनलाइन भी किया जा सकता है। रिक्त सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में विद्यार्थियों का चयन लाटरी पद्धति से 05 मई से 10 मई के मध्य जिले द्वारा बनाई गई समिति के द्वारा की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट में से 50% पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं के पर्याप्त संख्या नहीं होने की स्थिति में ही छात्रों से सीट भरी जाएगी। कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को नियम अनुरूप विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25% सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिस हेतु पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

गौरतलब है कि कक्षा पहली के लिए 31 मई 2024 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य आयु सीमा तय की गई है अर्थात कक्षा पहली के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 दिसंबर 2017 से 30 नवंबर 2018 के मध्य होना चाहिए। ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के लिए प्रवेश आवेदन फार्म संस्था में स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकते है एवं ऑनलाइन आवेदन https://cgschool.in/Saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

15 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

45 minutes ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago