CG : आदेश निरस्त, सरकारी कर्मियों पर सख्ती वाले निर्देश फिलहाल लागू नहीं …

रायपुर। सरकार ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को बिना अनुमति राजनीतिक या अन्य पद ग्रहण करने से रोकने संबंधी अपने हालिया आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में विभाग प्रमुखों को सूचना जारी कर दी गई। बताया जा रहा है कि आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अप्रैल को जारी अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि कोई भी शासकीय सेवक बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के किसी राजनीतिक पद या अन्य संस्था में पद धारण नहीं कर सकेगा। आदेश में यह भी कहा गया था कि शासकीय सेवक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगे।

विभाग ने निर्देश दिया था कि कोई भी शासकीय सेवक किसी राजनीतिक दल या संगठन का सक्रिय सदस्य नहीं बन सकता और न ही किसी प्रकार से राजनीति में संलिप्त रह सकता है। साथ ही बिना पूर्व अनुमति के किसी शासकीय या अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय में पद ग्रहण करने पर भी रोक लगाई गई थी। आदेश में यह भी उल्लेख था कि अधिकारी-कर्मचारी ऐसा कोई दायित्व स्वीकार नहीं करेंगे जिससे उनके शासकीय कार्यों की निष्पक्षता प्रभावित हो। निर्देशों के उल्लंघन पर सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। यह आदेश जीएडी की उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय द्वारा जारी किया गया था, जिसे सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को भेजा गया था। हालांकि अब इस आदेश को स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगली सूचना तक यह निर्देश प्रभावी नहीं रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

4 minutes ago
CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…

11 minutes ago
मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…

22 minutes ago
CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

24 minutes ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

27 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश इंदौर…

33 minutes ago