CG : आम परिवहन गाड़ी पुलिया से गिरी, ड्राइवर की मौत …
जशपुर। जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां कच्चा आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गिर गया। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप ओडिशा से कच्चा आम लेकर अंबिकापुर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया से नीचे गिर गया। इस घटना में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप चालक की भी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सकरी पुलिया होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जबलपुर जबलपुर में नालों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन और दूषित पानी की…
जगदलपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया का खतरा एक बार फिर…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ…
भोपाल मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने…
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…
पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…