रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से लगातार बातचीत जारी है। योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में रहने वाले पात्र परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उसके तहत आयुष्मान योजना में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रदेश में क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड धारी 2.10 करोड़ से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बाकी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों के अलावा 553 निजी चिकित्सालय योजना के अंतर्गत पंजीकृत है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.92 लाख हितग्राहियों ने शासकीय अस्पतालों में योजना का लाभ लिया है। निजी अस्पताल में 4.73 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में निर्धारित हेल्थ पैकेज के अनुसार समुचित इलाज की मानिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के द्वारा नियमित निगरानी की जाती है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1500 से भी अधिक बीमारियों को शामिल किया गया है। अस्पतालों में राशन कार्ड से भी इलाज प्रदेश में किसी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड नही है तो शासकीय और पंजीकृत अस्पतालों में राशनकार्ड से निश्शुल्क इलाज किया जाता है। अस्पतालों में राशन कार्ड से तत्काल आयुष्मान कार्ड बन जाता है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा. खेमराज सोनवानी ने कहा, स्वास्थ्य विभाग का प्रयास पात्र परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उसके तहत आयुष्मान योजना में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से इसे लेकर लगातर बातचीत की जाती है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…