छत्तीसगढ़

CG : आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए महाअभियान 10 जनवरी तक…

कांकेर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करने हेतु 10 जनवरी को प्रातः 09 बजे से संध्या 05 बजे तक महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी च्वॉइस सेंटरों एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों (एपीएल एवं बीपीएल दोनों श्रेणी) को प्रतिवर्ष 05 लाख तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही जिनका पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी दोबारा पंजीयन करवाने की आवश्यकता है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड में पंजीयन करवाने हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक होगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिको से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शासकीय अस्पताल या च्वॉइस सेंटर में अतिशीघ्र आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करवाकर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अवश्य लें।

kgnews

Recent Posts

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

17 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

32 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

57 minutes ago
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

57 minutes ago
जनहित हमारी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनहित हमारी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

1 hour ago
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

1 hour ago