भिलाई । अंचल के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर 8 परिसर में वृद्धाश्रम की स्थापना दिवस पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रकाश गेडाम की उपस्थिति में बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गेडाम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माता सरस्वती देवी के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों और निशक्तजनों को दोपहर का भोजन, प्रसाद एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता जावेद हसन, खुर्सीपार स्कूल की प्रिसिंपल बी बाला सुब्रमण्यम, अशोक कुमार माहौर महामंत्री भिलाई कर्मचारी यूनियन बीएसपी के अलावा बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर माता की पूजा अर्चना किये।
राजनांदगांव , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने बुधवार को शहर के स्टेशन पारा शिक्षक…
धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला…
दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई…
राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम…
राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…