जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी श्रमिक घायल नहीं हुआ, हालांकि हादसा गंभीर रूप ले सकता था। जानकारी के अनुसार प्लांट में 15 टन क्षमता वाले इंडक्शन फर्नेस में रोज की तरह धातु पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कल दोपहर करीब 2रू30 बजे फर्नेस की कॉइल में छेद हो गया, जिससे पानी का रिसाव शुरू हो गया। यह पानी गर्म पिघली धातु के संपर्क में आ गया। साथ ही फर्नेस की अंदरूनी लाइनिंग में भी छेद हो गया, जिससे पिघली धातु बाहर निकलने लगी और तेज आवाज हुई।
स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फर्नेस की बिजली सप्लाई बंद कर दी और अंदर मौजूद धातु को ठंडा किया गया। उस समय कुल 6 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में सुरक्षा से जुड़ी कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित फर्नेस (E-1) को फिलहाल बंद कर दिया गया है। विभाग ने प्लांट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और निर्देश दिया है कि सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के बाद ही फर्नेस को दोबारा चालू किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन की जरूरत को उजागर किया है।
राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम की खिड़कियों पर लगा शीशा टूट रहा है। इससे स्टेडियम की सुुंदरता…
तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ में 29 जून को होने वाले विधानसभा स्तरीय चक्काजाम व धरना प्रदर्शन के…
राजनांदगांव | वीआईपी रोड से पुष्पवाटिका जाने वाली सड़क में सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिमाएं लगाई…
विकासखंड के आश्रित ग्राम कोटरासरार निवासी विनोद गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि विगत 8…
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के…
दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…