CG : इंसानियत हुई शर्मसार : लावारिस अवस्था में मिली थी महिला की अधजली लाश, कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालकर लाया गया अस्पताल…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर से प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला की अधजली लाश को शव वाहन या एंबुलेंस की बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला,

घटना बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला की अधजली लाश संदिग्ध हालात में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो मृतका का नाम गीता श्री विश्वास बताया गया। पुलिस ने मौके पर पूरी वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले में भी शव वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई।

पुलिस ने साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (SECL) से शव वाहन की मांग की, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। आखिरकार विवश होकर पुलिस को नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में ही शव को रखकर अस्पताल भेजना पड़ा।

यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि जब जिंदा लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है, तो मौत के बाद किसी की लाश के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार क्यों? जिस समाज में मृत शरीर को भी अंतिम सम्मान दिया जाता है, वहां इस तरह का कृत्य मानवता को झकझोरने वाला है।

यह घटना सिर्फ एक महिला की मौत से जुड़ी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करती है। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। यदि समाज की गरिमा बनाए रखनी है, तो हमें जिंदा ही नहीं, मृतकों के साथ भी सम्मानपूर्वक व्यवहार करना सीखना होगा।

ASI निलंबित

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया गया है. इस मामले में सबंधित अधिकारी ASI को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में और कौन-कौन दोषी है इस पर आगे की जांच की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : कृष्ण मित्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान …

CG : कृष्ण मित्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान …

रायपुर । प्रकृति की ओर सोसायटी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार : कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर…

राजनांदगांव : सुशासन तिहार : कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर…

18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त हुए 1170 आवेदन, मौके पर कई प्रकरणों का…

14 minutes ago
CG : GPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: रायपुर, दुर्ग-राजनांदगांव में ताबड़तोड़ छापे …

CG : GPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: रायपुर, दुर्ग-राजनांदगांव में ताबड़तोड़ छापे …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो…

21 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम आयुक्त ने की पानी को उबालकर पीने की अपील…

राजनांदगांव : नगर निगम आयुक्त ने की पानी को उबालकर पीने की अपील…

पीलिया से ग्रसित 3 मरीजों का किया जा रहा उपचार राजनांदगांव । जिले में पीलिया…

22 minutes ago
CG : CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम …

CG : CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम …

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा…

31 minutes ago
अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त बोलेः नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर…

38 minutes ago