CG : महासमुंद जिले की सहकारी समितियों में 9669 टन खाद उपलब्ध

महासमुन्द। जिले के किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बीज का भंडारण किया गया है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जानकारी दी कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों से किसान खाद एवं बीज प्राप्त कर सकते हैं।

1 अप्रैल से 08 जुलाई की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में कुल 35798 टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 26,130 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। खाद की उपलब्धता में सहकारी समितियों में यूरिया 17 हजार 04, सुपर फॉस्फेट 08 हजार 615, पोटाश 02 हजार 815, डी.ए.पी. 04 हजार 410, एन.पी.के 02 हजार 955 टन भंडारित किया गया है।

वर्तमान में 09 हजार 669 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। जिसमें यूरिया 03 हजार 192, सुपर फॉस्फेट 03 हजार 109, पोटाश एक हजार 83, डी.ए.पी. एक हजार 204 एवं एक हजार 80 टन एन.पी.के खाद का समितियों द्वारा किसानों को विक्रय किया जा रहा है। सहकारी समिति बरोंडाबाजार के सोसायटी प्रबंधक श्री प्रदीप साहू ने बताया कि यहां आज की स्थिति में यूरिया 5 टन, सुपर फॉस्फेट 25, डीएपी 5 टन, पोटाश 8 एवं एनपीके 20 टन खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण किसानों को किया जा रहा है।

इसी तरह सहकारी समितियों में कुल 30,623 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से 24,156 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। धान बीज की उपलब्धता में सहकारी समितियों में 1010 धान बीज 1189 क्विंटल, स्वर्णा सब1 4928 क्विंटल, 1001 धान बीज 1202 क्विंटल, स्वर्णा, 21380 क्विंटल, आई आर 64 बीज 99 क्विंटल, 1156 धान बीज 108 क्विंटल, महामाया 209 कि्ंवटल, सीजी धान 1919 बीज 159 कि्ंवटल, एमटीयू1318 धान बीज 779 क्विंटल, विक्रम टीसीआर 248 क्विंटल एवं छ.ग. देवभोग 323 क्विंटल भंडारित किया गया है। वर्तमान में 6 हजार 467 क्विंटल धान बीज विक्रय हेतु शेष है। जिसका किसानों द्वारा नियमित उठाव किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

रायपुर. शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है. चेतावनी के बाद बुधवार सुबह…

2 minutes ago
राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव| शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता…

9 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मलबा वहीं…

16 minutes ago
CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…

17 minutes ago
CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…

26 minutes ago
मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

लखनऊ  ​विशेष रिपोर्ट मक्का मुअज्जमा: रात के करीब का वक्त है। आसमान ने काले रंग…

27 minutes ago