छत्तीसगढ़

CG : इफको नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास …

एमसीबी। खेती में आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों का उपयोग किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के ग्राम कोटाडोल निवासी किसान शंकर यादव ने इस खरीफ सीजन में इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर नई तकनीक को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जनकपुर द्वारा समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराए जाने से उन्होंने पूरे उत्साह के साथ खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी।

समिति के माध्यम से किसान शंकर यादव को इफको डीएपी (18:46) की 1 बोरी, इफको नैनो डीएपी की 1 बोतल, 2 बोरी नीम लेपित यूरिया तथा 30 किलोग्राम एमटीयू-1156 प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया गया। समय पर बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता से उन्होंने खेतों की तैयारी कर निर्धारित समय पर बुवाई शुरू कर दी। श्री शंकर यादव बताते हैं कि इस बार उन्होंने पारंपरिक उर्वरकों के साथ इफको नैनो डीएपी का भी उपयोग करने का निर्णय लिया है। नैनो डीएपी कम मात्रा में फसल को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित उर्वरक है, जिससे पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है तथा संतुलित पोषण मिलने से फसल की बेहतर वृद्धि की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से नैनो डीएपी आसानी से उपलब्ध होने से किसानों को नई तकनीक अपनाने का अवसर मिल रहा है।

शंकर यादव ने राज्य सरकार एवं सहकारी समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और विशेष रूप से इफको नैनो डीएपी उपलब्ध कराए जाने से खेती की तैयारी आसान हुई है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किसान शंकर यादव की यह कहानी बताती है कि यदि किसानों को समय पर उन्नत कृषि आदान और आधुनिक उर्वरक उपलब्ध हों तो वे नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही यह सुविधा न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

29 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

1 hour ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

1 hour ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

1 hour ago