विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण एवं भूमिपूजन
गरियाबंद । उपमुख्यमंत्री अरुण साव 3 मई 2026 रविवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, उप मुख्यमंत्री साव सुबह 11:00 बजे नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे नगर पंचायत कोपरा पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे।
कार्यक्रम पश्चात दोपहर में उप मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, कोपरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण और मूर्ति स्थापना जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात वे गरियाबंद के बस स्टैंड से साहू छात्रावास पहुंचकर जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री साव शाम को नालंदा परिसर, पी.एम. श्री स्कूल गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे पुनः रायपुर लौटेंगे।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…