महाराष्ट्र के लातूर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना वारवन्टी गांव की है. पुलिस का कहना है कि महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है. एजेंसी के अनुसार, महिला की शादी मई 2023 में हुई थी. शादी के एक साल बाद उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया.
उसे बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, महिला को उसकी ससुराल में लगातार दुर्व्यवहार, मानसिक दबाव और शारीरिक प्रताड़ना सहनी पड़ी. Also Read – हिमाचल में मिड-डे मील को पौने 18 करोड़, केंद्र सरकार ने जारी किया बजट बीते 12 दिसंबर को महिला ने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ चैट्स देख लिए थे, जिनसे पता चला कि उसका पति किसी अन्य महिला के संपर्क में था. जब महिला ने पति से इस बारे में सवाल किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. जब उसने इस बारे में और पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद घटना की जानकारी महिला ने अपने पिता को दी. मामले के बारे में पता चला तो महिला के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला और उसके पति के बीच विवाद नहीं सुलझा. इसी के बाद महिला का शव घर में छत के पंखे से लटका मिला. इसके बाद महिला के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पिता की शिकायत पर 13 दिसंबर को पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि पति की तलाश अभी जारी है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है
भोपाल वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर…
बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ…
भोपाल अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर करने के…