छत्तीसगढ़

CG : पीएम जनमन योजना से जिले के वनांचल को मिलेगी नई सड़कें

कमार जनजाति के विकास के लिए करोड़ों की स्वीकृति, कार्य गति

आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा सशक्त आधार

गरियाबंद, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के साथ-साथ सड़क एवं दूरसंचार संपर्क तथा स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में निवासरत अति विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन योजना भाग-1 के अंतर्गत कुल 35 सड़कों जिनकी लंबाई 65.30 किमी है। छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इन निर्माण कार्याें के लिए 3909.34 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 19 सड़कों का डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 16 सड़कों का कार्य प्रगतिरत है। सड़कों के पूर्ण होने पर वनग्रामों को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय से बारहमासी पक्की सड़क सुविधा मिलेगी। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक आसानी से पहुंच सकेगा।


इसी प्रकार पीएम जनमन योजना भाग-2 के अंतर्गत जिले में 14 सड़कें जिनकी कुल लंबाई 32.35 किमी के निर्माण के लिए 1930.96 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रगतिरत है। योजना के तहत बनने वाली सड़कों से वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और अति पिछड़ी जनजाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

31 minutes ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

41 minutes ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

2 hours ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

2 hours ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

2 hours ago