अम्बिकापुर , उपसंचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम 2026 से उर्वरक वितरण को पारदर्शी व सरल बनाने हेतु ई-टोकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिस हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन कराना अनिवार्य है। एग्रीस्टेक पंजीयन प्रचार-प्रसार हेतु किसानों की बैठक आहुत कर उन्हें जागरुक किया जा रहा है। जिले में अब तक 297 बैठक शिविरों में लगभग 8924 कृषकों को ई-टोकन प्रणाली और एग्रीस्टेक पंजीयन हेतु जागरुक किया गया है।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी भूमि का एग्रीस्टेक पंजीयन नजदीकी लोक सेवा केन्द्र से जल्द से जल्द करा लें। ऐसे कृषक जिनके राजस्व रिकार्ड में कोई त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक त्रुटि सुधार करा लें और तत्पश्चात एग्रीस्टेक पंजीयन कराएं। एग्रीस्टेक हेतु आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर, बैंक पासबुक, फोटो है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…