छत्तीसगढ़

CG : उसम से लोग परेशान, आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार …

रायपुर. राजधानी रायपुर में दो दिनों से लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं. प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 27 जून से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि तेज होने की संभावना जताई है. अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुसमी, बस्तर, बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, बलरामपुर औरगीदम में 2- 2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. रायपुर शहर में 25 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम के उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी है. छत्तीसगढ़ के शेष भाग में अगले तीन से चार दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है. मौसमी द्रोणिका उत्तर राजस्थान से बिहार तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ेगी है. प्रदेश में 26 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बारिश या तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग उजागर के विरुद्ध…

5 minutes ago
राजनांदगांव : मजदूर वृक्षारोपण कार्य में पहुंचा था, तबीयत बिगड़ने से मौत …

राजनांदगांव : मजदूर वृक्षारोपण कार्य में पहुंचा था, तबीयत बिगड़ने से मौत …

डोंगरगढ़। वन विभाग की कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। वृक्षारोपण कार्य…

8 minutes ago
CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवहेलना करने के एक गंभीर मामले में स्कूल शिक्षा…

19 minutes ago
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रायपुर. देशभर में आज हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम का पर्व मुहर्रम…

22 minutes ago
CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

कोरबा। जिले में 'सजग कोरबा – सतर्क कोरबा' अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने…

22 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

26 minutes ago