छत्तीसगढ़

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 मार्च को

धमतरी, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (02 घंटे) आयोजित होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि धमतरी जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षा 05 वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एकलव्य विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/के माध्यम से कर सकते हैं।


समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाईस्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा 2026-27 की जानकारी इच्छुक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एकलव्य विद्यालयों की वेबसाइट अथवा प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, नगरी से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

9 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

12 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

12 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

13 hours ago