गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। किसानों द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित संशोधन एवं आवेदन किए गए हैं। किसानों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत, राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 7 जनवरी 2026 तक संबंधित राजस्व विभाग एवं अन्य अधिकृत विभागों के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ बिना विलंब के प्रदान किया जा सके।
जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को वीसी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करकेे आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे सत्यापन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिला प्रशासन किसानों के हित में पारदर्शी, तकनीक-आधारित और समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 10 दिनों से चल…
कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…
दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर, राज्यपाल रमेन…
कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…