छत्तीसगढ़

CG : एक्सप्रेस ट्रेन से धुंआ निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पहली में भिलाई रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी घटना पेंड्रारोड के पास हुई। यहां कुछ लोगों ने ट्रैक के ऊपर पत्थर रख दिए थे, जिससे ट्रेन डिरेल होते होते बची। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम से चलकर मुंबई लोक मान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस विशाखा पट्टनम से रविवार को 16.55 बजे चली थी। वो भिलाई रेलवे स्टेशन सोमवार सुबह 5.10 बजे पहुंचती। जैसे ही ट्रेन भिलाई रेलवे स्टेशन पहंची उसके पहिए के पास से काफी तेज धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलता देख यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई। इससे उनके बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन भिलाई रेलवे स्टेशन से जैसे ही चली यात्रियों ने हंगामा शुरू कर कंप्लेन करना शुरू कर दी। ट्रेन जैसे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची वहां रेलवे अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने इसकी जांच की, जिसके बाद पता चला कि ट्रेन का चक्का हल्का जाम था, जिससे वो गर्म हो गया और उसमें से तेज धुंआ निकलने लगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह एक सामान्य घटना है। दुर्ग स्टेशन पर पूरी ट्रेन की जांच की गई। इसके बाद जब स्थिति सामान्य पाई गई तो उसके बाद अनाउंस करके स्थिति सामान्य की जानकारी दी गई और ट्रेन के आगे रवाना किया गया।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

5 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

5 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

5 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

6 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

6 hours ago