लोरमी। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के सुदूर वनग्राम बिसौनी में बुजुर्ग दंपति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सुरही वन परिक्षेत्र के महामाई आश्रित गांव बिसौनी की है, जहां नाले में तैरता हुआ दंपति का शव स्थानीय लोगों ने देखा. सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले में बुजुर्ग दंपति के शव को तैरते हुए देखा. जिसकी सूचना खुड़िया पुलिस को दी गई. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बुजुर्ग दंपत्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. हालांकि, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस घटना पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और हर पहलुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…