CG : एक ही दिन 46 हजार पौधे लगाए गए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने बनाया रिकॉर्ड

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जीपीएम जिले में लोगों ने अपनी मां के नाम पर पौधे लगाकर अनोखी मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हुए इस अभियान में एक ही दिन में 46,516 पौधे लगाए गए।

डोंगरिया गांव में रीपा परिसर, एकलव्य आवासीय स्कूल और स्कूलों के प्रांगण में 1000 पौधे रोपे गए। जिले की सभी पंचायतों के गांवों में भी 30,472 पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 15,044 पौधे दिए गए, जिन्हें उन्होंने अपने घरों में लगाया। अभियान में कटहल, अमरूद, पपीता, आम, बरगद, पीपल, नीम और जामुन जैसे कई पौधे लगाए गए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने खुद अपनी मां के नाम पौधा लगाकर सबको पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई।

पौधों की निगरानी के लिए जिले को 30 सेक्टर में बांटकर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। डोंगरिया में हुए मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां के नाम पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

kgnews

Recent Posts

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

54 minutes ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

1 hour ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

2 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

2 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

3 hours ago