बलौदाबाजार । बलौदाबाजार घूमने आया युवक नहाते समय खोरसी नाले के तेज बहाव में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची है. युवक की खोजबीन जारी है. 6 घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद से परिजन परेशान हैं.
जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश से अपने परिचित के साथ कुलदीप प्रजापति उम्र 17 वर्ष बलौदाबाजार घूमने आया था. इस दौरान नहाते समय खोरसी नाला में निर्माणाधीन एनीकट के पास पानी के तेज बहाव में बह गया. 6 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला है. नगर सेना की दस सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचकर केवल कांटा डालकर खानापूर्ति करते नजर आ रही है. नगर सेना की टीम का कहना है कि पत्थर होने की वजह से बोट नहीं चल सकता है. ऐसे में गोताखोर की आवश्यकता है.
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…