भिलाई। सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन ने ऑटिज्म प्रभावित बच्चों के लिए आमदी नगर हुडको में संचालित गुरुकुल मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों के साथ कुछ पल बिताए। यहां फाउंडेशन की ओर से केंद्र को 10 स्टडी टेबल और ग्रीन मैट उपहार स्वरूप दिए गए। वहीं बच्चों के साथ फाउंडेशन के सदस्यों व केंद्र के शिक्षकों ने स्वल्पाहार किया। यह उपहार पर्थ ऑस्ट्रेलिया में निवासरत भिलाईयंस मिलिंद शिलकर के सौजन्य से दिए गए थे। केंद्र के शिक्षकों सोनम सागर, नमिता जॉन, अभिषेक उपाध्याय और नीतू दास ने इन उपहारों के आभार जताया। शिक्षकों ने बताया कि ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए ग्रीन मैट बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होगा। इस दौरान जीई फाउंडेशन से प्रदीप पिल्लई, डॉ हेमा कुलकर्णी, डॉ ज्योति पिल्लै, अजित सिंह और एस. गिरीश सहित अन्य उपस्थित थे।
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…
बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…
जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…
बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…
जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…