जांजगीर चांपा। जिले में एक सड़क हादसे में लकवाग्रस्त व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास की यह घटना है, जहां एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो लकवा बीमारी से पीड़ित थे और लाठी के सहारे चल रहे थे। अकलतरा से पानी का छिड़काव करके लौट रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे संतोष के सिर पर टायर चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने टैंकर के शीशे भी तोड़ दिए। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों ने 5 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि तहसीलदार के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच जारी है।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…