CG : ऑटो डायवर्सन प्रकरणों के निराकरण में रायगढ़ अनुभाग प्रदेश में शीर्ष स्थान पर

रायगढ़ ने डिजिटल भूमि डायवर्सन प्रणाली में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

ऑटो डायवर्सन प्रणाली से भूमि व्यपवर्तन प्रक्रिया हुई सरल और पारदर्शी

प्रदेश के 770 आवेदनों में सर्वाधिक 180 आवेदन रायगढ़ से

रायगढ़, राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऑटो डायवर्सन प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस प्रणाली के अंतर्गत नागरिक अपनी भूमि के डायवर्सन संबंधी आवेदन सीधे नागरिक सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन चालान के माध्यम से कर सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है।

इसी क्रम में रायगढ़ अनुभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। अनुभाग द्वारा आवेदन प्राप्ति से लेकर ऑनलाइन चालान के माध्यम से राशि जमा कराने एवं प्रकरणों के निराकरण तक प्रभावी कार्य किया गया है। अब तक रायगढ़ अनुभाग में कुल 180 ऑटो डायवर्सन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से 27,09,683 रुपए (सत्ताईस लाख नौ हजार छह सौ तिरासी रुपये) की राशि शासन के खाते में ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा हुई है।

      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ द्वारा प्राप्त आवेदनों में से 46 प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर अंतिम आदेश जारी कर निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण जारी है। एसडीएम रायगढ़ के अनुसार यह प्रणाली प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया सरल हुई है और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। आगे भी सभी प्रकरणों का अभियान चलाकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कुल 770 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनमें अकेले 180 आवेदन रायगढ़ अनुभाग से हैं, जो इसे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है।

kgnews

Recent Posts

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

10 minutes ago
भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

धार  भोजशाला इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रही है। मां सरस्वती मंदिर के…

18 minutes ago
CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जो शाम…

20 minutes ago
CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

रायपुर। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारंभ…

26 minutes ago
NEET UG Re-Exam को लेकर NTA की नई गाइडलाइन जारी, नए छात्रों की एंट्री पर रोक

NEET UG Re-Exam को लेकर NTA की नई गाइडलाइन जारी, नए छात्रों की एंट्री पर रोक

भोपाल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG री-एग्जाम और परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर…

29 minutes ago
CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

बिलासपुर. कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट…

32 minutes ago