छत्तीसगढ़

CG : ऑटो पर चिपकाए गए रजिस्टर्ड नंबर, यात्रियों की एक शिकायत पर चालक के खिलाफ होगी त्वरित कार्रवाई

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टांसपोर्टरों की बैठक ली और वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी है. यदि ऐसा होता है तो चालक के साथ वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं उन्होंने चालकों को बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े न कर यार्ड में ही वाहन खड़ा करने हिदायत दी है. इसके अलावा SP के निर्देश पर यातायात DSP अमृत कुजुर ने भी आज बलौदाबाजार के आटो चालकों की बैठक ली और यातायात नियमों को पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं. आम नागरिकों को आटो में कोई तकलीफ न हो और उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो सके इसके लिए भी सभी ऑटो पर चालक के नाम से रजिस्टर्ड सीरियल नंबर चिपकाया गया है.

यातायात डीएसपी अमृत कुजुर ने बैठक में ऑटो चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने और यात्रियों से नम्रता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यात्री के कोई सामान आटो में भूल से छूट जाने पर ईमानदारी से उसे पुलिस थाना में जमा कर एक आदर्श आटो पायलट और आदर्श नागरिक के कर्तव्य निभाएं. इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी आटो में उसके चालक के नाम से रजिस्टर्ड नंबर भी चिपकाए गए, ताकि सफर के दौरान अगर कोई आटो चालक, यात्रियों के साथ बदसलूकी करता है, तो यात्री तत्काल उस नंबर पर कॉल कर घटना की शिकायत दर्ज करा सके.

यातायात डीएसपी अमृत कुजुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुधारने और रोड एक्सीडेंट न हो, इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उसी के तहत आज बलौदाबाजार में आटो चालकों के वाहनों पर नंबर चस्पा कि किया गया है, जिसमें यात्री यातायात विभाग या पुलिस में कॉल कर उस नंबर को बताते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई जल्द की जा सकेगी है. यह अभियान आज बलौदाबाजार से शुरू हुआ है, जो जिले के सभी पांच विकासखंड में भी चलाया जायेगा.

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

25 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

40 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

45 minutes ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

50 minutes ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

54 minutes ago