छत्तीसगढ़

CG : ऑफिस जा रहे ड्राइवर को माल वाहक ने रौंदा, मौत

बिलासपुर सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर ने सकरी थाने Sakri Police Station में सरेंडर कर दिया। बाइक सवार युवक कुरियर सर्विस के ऑफिस में ड्राइवर था। वह घर से ऑफिस के लिए निकला था, तभी हादसा हो गया। Nayapara Ward-11 नयापारा वार्ड-11 निवासी अभिषेक वर्मा (27) रोज की तरह डिलीवरी कुरियर सर्विस के ऑफिस के लिए निकला था। सुबह बारिश हो रही थी। 5.13 बजे जय दुर्गा ऑयल मिल और नंदन एग्रो चौराहे पर पहुंचा था, तभी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एपी 0848 के ड्राइवर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर रुका। उसने देखा कि अभिषेक गाड़ी के नीचे आया है, तब तेजी से गाड़ी में चढ़ा और फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने अभिषेक को देखा तो उसके मोबाइल से परिजन को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने 15 दिन पहले ही यह काम शुरू किया था। यह डिलीवरी कुरियर सर्विस कंपनी में बतौर ड्राइवर काम शुरू किया था। रोज सुबह वह मंडपम् स्थित ऑफिस से पार्सल से भरी गाड़ी लेकर मुंगेली और आवास के क्षेत्रों में जाता था। अभिषेक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

kgnews

Recent Posts

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

51 minutes ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago