रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात गेरसा धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. ग्रामीणों की मानें, तो यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही प्रेम प्रसंग आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, कम्प्यूटर आपरेटर दया साहू से एक आरोपी का विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने दया को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया. घटना के बाद तत्काल दया को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया. रायगढ़ ले जाते समय पीड़ित ने दम तोड़ दिया. दया साहू का तराईमार गांव में किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से आरोपी ने दया साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी है.
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सु अमिता वास ने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास…
भोपाल गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 से 29 जुलाई 2026…
रायपुर विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल विकास…
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन…