कोरबा, छुरीकला नगर पंचायत छुरीकला के कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने के मामले में सीएमओ से पार्षद सुलोचना केंवट व बालगोविंद देवांगन ने जानकारी मांगी है। पार्षदों ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार बेरोजगार युवाओं को विभिन्न योजनाओं से कौशल निखारने के बाद प्लेसमेंट कैंप से रोजगार मुहैया कराने की घोषणा की जाती रही है। दूसरी ओर कुछ महीने पहले नगर पंचायत छुरीकला के तत्कालीन सीएमओ ने उच्चाधिकारी से अनुमति लेने के बाद दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को काम में रखा था। इसमें एक कंप्यूटर ऑपरेटर को बिना कारण बताए हटा दिया गया। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुभाष जोशी ने नगर पंचायत मे काम करने वाले कर्मियों को कार्य से नहीं हटाने और इनके ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही।
धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…
राजनांदगांव| आरके नगर चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं…
राजनांदगांव| वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ गई है। शिकायत के बाद भी इनका…
राजनांदगांव | स्टेशन पारा में अंडरब्रिज का निर्माण थमा हुआ है। निर्माण कार्य लगातार पिछड़ते…
राजनांदगांव| शहर के भीतरी हिस्से में भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। इससे जाम…