छत्तीसगढ़

CG : कंबोडिया तक जुड़े फ्रॉड का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, पुलिस मुख्यालय से साइबर फ्रॉड के लिए उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल सिम को लेकर POS एजेंट पर कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं । निर्देशों के तारतम्य में रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड मामले में सफलता हासिल की है। रायगढ़ पुलिस ने साउथ ईस्ट एशिया के कंबोडिया में ट्रेडिंग फ्रॉड में इस्तेमाल किए जा रहे सिम कार्ड जारी करने वाले का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मोबाइल नंबर 623221XXXX ग्राम मुनुन्द, थाना छाल के मुगली राठिया (24 वर्ष) के नाम पर पंजीकृत है।

पूछताछ में मुगली राठिया ने स्पष्ट किया कि इस सिम का उपयोग उसके द्वारा नहीं किया जा रहा है। जांच को आगे बढ़ाते हुए साइबर टीम ने पता लगाया कि इस सिम कार्ड को ग्राम पुरंगा, थाना छाल के निवासी भूपेंद्र दास महंत (24 वर्ष) ने एक POS एजेंट के रूप में जारी किया था। भूपेंद्र दास महंत, जो जिओ और एयरटेल के लिए POS एजेंट के रूप में काम करता था, ने ग्राहकों के आधार कार्ड और थंब इम्प्रेशन का दुरुपयोग कर सिम कार्ड जारी किए और उन्हें अवैध रूप से साइबर ठगों को बेच दिया। गहन पूछताछ में भूपेंद्र दास ने स्वीकार किया कि उसने अपने गांव की मुगली राठिया के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर एक अज्ञात व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेच दिया था। इस सिम कार्ड का उपयोग कंबोडिया में साइबर ट्रेडिंग फ्रॉड में किया गया।

कानूनी कार्रवाई आरोपी भूपेंद्र दास महंत के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 87/2025 के तहत धारा 318(2), 318(4) भारतीय न्याय संहिता और धारा 67(C) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। साइबर क्राइम पर रायगढ़ पुलिस की अपील पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाते और अन्य संवेदनशील जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्ति को न सौंपें। सिम कार्ड खरीदते समय केवल अधिकृत रिटेल काउंटर से ही सिम लें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे प्रकरण में डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज और साइबर सेल एवं जूटमिल पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

kgnews

Recent Posts

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रायपुर रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण…

27 minutes ago
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रायपुर पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह…

27 minutes ago
शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

रायपुर  सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

52 minutes ago
जबलपुर को जल्द मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें, 15 दिनों में शुरू होगी नई सिटी बस सेवा

जबलपुर को जल्द मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें, 15 दिनों में शुरू होगी नई सिटी बस सेवा

 जबलपुर  जबलपुर में आगामी 15 दिन के भीतर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकता…

52 minutes ago
राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 10 लाख 54 हजार किसानों के खातों…

52 minutes ago