छत्तीसगढ़

CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी …

एमसीबी/ कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम पंचायत देवगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 सालारपारा निवासी रामसाय बैगा का जीवन आज पूरी तरह बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम जनमन) के तहत मिले पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आश्रय दिया है, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग से पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा समय-समय पर शिविर एवं विशेष अभियान आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आर्थिक रूप से कमजोर बैगा परिवार से आने वाले रामसाय बैगा जो वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत करते रहे, आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में खुशी के साथ रह रहे हैं। ग्राम पंचायत देवगढ़ की पहल से उन्हें पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली। आवास की राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से मात्र 6 से 7 माह में अपना घर तैयार कर लिया।

रामसाय बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी। कच्ची दीवारें और टपकती छत के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर बनने से उनके परिवार को हर मौसम में सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन मिला है। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रामसाय बैगा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब उनके परिवार का अपना सुरक्षित घर है, जिससे उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुखद और सम्मानजनक हो गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…

12 minutes ago
CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

16 minutes ago
CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा…

20 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद…

23 minutes ago
CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की…

25 minutes ago
CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद…

28 minutes ago