छत्तीसगढ़

CG : कटकोना–सुंदरपुर नर्सरी पहुंच मार्ग को मिली 3.84 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

रायपुर, जिले के कटकोना मेन रोड से सुंदरपुर नर्सरी पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 3.18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 84 लाख 48 हजार रुपए की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति दी गई है।

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद देवाडांड, सलका, सुंदरपुर, कटकोना, नेवारी, बहरा, बेलकामार, जरौंधा और सकड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में भी राहत मिलेगी।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

25 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

44 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago