छत्तीसगढ़

CG : मनेंद्रगढ़ के सरसताल–फुनगा मार्ग पर 120 मीटर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से होगा कार्य

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

रायपुर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत खड़गवां ब्लॉक के सरसताल से फुनगा तक 120 मीटर लंबे पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल लगभग 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

पुल एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद देवाडाड, सलका, सुंदरपुर, कटकोना, नेवारी, बहरा, बेलकामार, जरौंधा और सकड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से भी लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

12 minutes ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

46 minutes ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

55 minutes ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

55 minutes ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

1 hour ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

1 hour ago