छत्तीसगढ़

CG : कथित बाबा भिलाई पुलिस की गिरफ्त में, महिला से वसूल चूका है 36 लाख रुपये

भिलाई। शहर में एक महिला के साथ कथित आध्यात्मिक गुरु द्वारा ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। हरियाणा के रोहतक निवासी एक स्वयंभू बाबा ने शांति पूजा कराने के नाम पर महिला से 36 लाख रुपये की ठगी कर ली। यही नहीं बाबा ने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपना फ्लैट भी उसे दान कर दे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी बाबा ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

घटना भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र की है जहां पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। FIR के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुपेला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी बाबा को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा ने खुद को सिद्ध पुरुष बताकर महिला को झांसे में लिया और उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाया। शांति और सुख-समृद्धि की बात कहकर उसने महिला से मोटी रकम ऐंठ ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बाबा ने उसे मानसिक रूप से इतना प्रभावित कर दिया था कि वह उसका कहना मानने लगी थी। लेकिन जब बात फ्लैट दान करने तक पहुंची तब महिला को शक हुआ और उसने पुलिस की मदद ली। फिलहाल पुलिस आरोपी बाबा को भिलाई लाकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

7 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा एवं आलीवारा स्थित रेल्वे…

11 minutes ago
Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

50 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

1 hour ago